जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷गोविंदा उत्सव में धारदार चाकू एवं तलवार के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार।
🔷तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकारण दर्ज है।
🔴डोंगरगढ़- जन्माष्टमी एवं गोविन्दा उत्सव के दौरान पुलिस नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार गस्त कर अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है। गस्त पेट्रोलिंग के दौरान 03 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया गया-
दिनांक- 16.08.2025 को कालकापारा में रात्रि 20ः25 बजे आरोपी शुभम वर्मा पिता केवल वर्मा उम्र- 18 साल 01 माह निवासी अटल आवास नाका पारा डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव, लोहे का धारदार तलवार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था जिसे पकड़कर आरोपी से तलवार को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया। शुभम वर्मा आतदन अपराधिक प्रवृत्ति का है इसके पूर्व भी आरोपी के विरूद्ध (1) अप0क्र0- 101/2022 धारा-392 34 भादवि, (2) अप0क्र0- 252/2023 धारा-457 भादवि, (3) अप0क्र0- 172/2025 धारा-296 115(2) 351(2) 3(5) बीएनएस, (4) अप0क्र0- 340/2025 धारा-296 115(2) 351(2) बीएनएस का अपराध दर्ज है।
दिनांक- 17.08.2025 को दोपहर 13ः30 बजे तपसी मंदिर के पास आरोपी प्रतीक सिंह पिता स्व0 दिनेश सिंह उम्र- 32 साल निवासी महावीर पारा डोंगरगढ़, एवं अमन उर्फ चेतन धुर्वे पिता ललित धुर्वे उम्र- 25 साल निवासी महावीर पारा डोंगरगढ़ को मारूती सुजूकी कंपनी की कार क्रमांक- सीजी 08 बीडी 7010 में तेज साउण्ड बजाकर एवं अपने हाथ में धारदार चाकुनूमा हथियार लेकर कार के खिड़की के बाहर लहराते हुये घुम रहे थे जिसे पकड़कर आरोपियों से 02 नग चाकुनूमा हथियार एवं कार को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। दोनों आरोपी के विरूद्ध इसके पूर्व अप0क्र0- 631/2022 धारा- 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध भी दर्ज होना पाया गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








