राजनांदगांव/चिचोला- डकैती के 5 आरोपी पकड़ाए, 50 सुअर लूट का मामला।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷डकैती के 5 आरोपी चिचोला पुलिस द्वारा गिरफ्तार

🔷कुल 50 नग सुवर कीमत 2,50,000 रुपए व 03 नग मोबाईल की लूटपाट

🔴राजनांदगांव- चिचोला चौंकी पुलिस व साइबर टीम राजनांदगांव को मिली बड़ी सफलता डकैती के आरोपी पकड़ाए। प्रकरण में प्रार्थी तानाजी व्यंकट जाधव पिता व्यंकट उम्र 35 वर्ष निवासी बडर गल्ली बोधन रोड उदगीर थाना उदगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.08.2025 को अपने बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक MH-55-C-0193 में 50 नग सुवर कीमत करीबन 2,25,000/- को लोड करके ड्रायवर ईश्वर शिंदे व भतीजा लहू जाधव हनुमंत गंगापुर तीनों के साथ बिलासपुर के रंजीत सेठ के पास पहुंचाने के लिए जा रहा था। रात्रि करीबन 02ः00 बजे चिचोला के पास पहुंचे थे कि चिचोला से डोंगरगढ रोड तरफ जा रहे अज्ञात स्कॉर्पियो के चालक द्वारा अपर डीपर का लाईट जलाकर रूकने का इशारा किया, स्कार्पियो से 07- 08 अज्ञात लोग उतरे और पिकअप वाहन में 50 नग सुअर तथा 03 नग मोबाईल को लूट लिया। दिनांक 11.08.2025 को पुलिस चौंकी चिचोला में रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा- 310(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सायबर सेल व चिचोला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध को पूछताछ करने पर आरोपी (1) भूपेश मानिकपुरी पिता दल्लू राम उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगरगढ (2) राजू निषाद पिता मंगल निषाद उम्र 29 वर्ष निवासी डोंगरगढ (3) गोविन्दा गोराई पिता हाबूलाल गोराई उम्र 41 वर्ष निवासी डोंगरगढ (4) राहूल धुर्वे पिता रैबू धुर्वे उम्र 27 निवासी नागपुर महाराष्ट्र (5) चमन मानिकपुरी पिता नरसिंह उम्र 25 साल पता विनोबा भावे नगर नागपुर द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों से लूट की रकम 50,000/रू, घटना में प्रयुक्त वाहन 01 स्कार्पियों व 01 मारूति स्वीप्ट डिजायर एवं 4 मोबाइल फोन को जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 18.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिचोला निरीक्षक कृष्णा पाटले, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार एवं टीम की विशेष भूमिका रही।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

4
1
3 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!