जय राम🙏जय जोहार साथियों
🔷अंतर्राज्यीय शराब तस्कर पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

🔷आरोपी महाराष्ट्र के साल्हेकसा से ट्रेन में डोंगरगढ़ ला रहा था शराब।

🔷पुलिस को सड़क मार्ग में हावी होते देख शराब तस्कर अपनाने लगे हैं रेल मार्ग।
🔴डोंगरगढ़- पुलिस को दिनांक- 19.08.2025 को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध रूप से महाराष्ट्र निर्मित देशी शराब (संत्री) को 02 बैग में भरकर साल्हेकसा से ट्रेन में डोंगरगढ़ ला रहा है, डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को पुराना रेलवे फाटक के आगे मेला ग्राउण्ड के सामने रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति 02 बैग लेकर रेलवे स्टेशन से पहले पुराना रेलवे फाटक के पास उतरकर जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछने पर अपना नाम राहुल नंदेश्वर पिता स्व0 अगनु नंदेश्वर उम्र- 22 साल निवासी दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 02 डोंगरगढ़ का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे के दोनों बैग को चेक करने पर प्लास्टिक बॉटल 90 एमएल वाला कुल- 230 नग कुल मात्रा- 20.700 बल्क लीटर किमत- 9200/-रू0 मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में धारा- 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना डोंगरगढ़ से प्र0आर0- राणाप्रसन्न गजभिये, योगेश साहू, अरूण मनहर, कमल कुमार केंवट का विशेष योगदान रहा।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल








