डोंगरगढ़- नगर की प्रथम NIT-an बनने पर विहिप बजरंगदल ने किया पूर्वी का सम्मान।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":2,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷डोंगरगढ़ की प्रथम बालिका NIT-an, बनी पूर्वी साहू।

🔴डोंगरगढ़- धर्मनगरी के बुधवारी पारा निवासी संत कुमार साहू की सुपुत्री पूर्वी साहू का NIT इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर में चयन होने के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल डोंगरगढ़ की ओर से उनके निवास स्थान में जाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान एवं उत्साह वर्धन किया गया।

विहिप के नगर अध्यक्ष बाल मुकुंद तराने ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी भी दृष्टि से बेटों से कम नहीं है। देश के प्रथम नागरिक से लेकर विज्ञान, कला, रक्षा, अंतरिक्ष, चिकित्सा, राजनीति हो या बड़े से बड़ा प्रशासनिक पद हर क्षेत्र में सफलता का परचम बेटियां लहरा रही है।

वीर बजरंगियों ने भी छोटी बहन पूर्वी को नगर की प्रथम NIT-an बालिका बनने पर बधाई देते हुए सुरक्षा का वचन दिया साथ ही उन्हें निश्चिन्त हो कर अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सफलता के नए आयाम तय करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्वी की सफलता पर उनके परिजनों, गुरुजनों, इष्ट मित्रों एवं सामाजिक बंधुओं ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!