राजनांदगांव- आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम आ रहे सामने।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷धोखाखड़ी से बचने के लिए आरटीओ चालान के भुगतान हेतु अधिकारिक विभागीय वेबसाईट का उपयोग करने की अपील।

🔴राजनांदगांव- अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने नागरिकों से धोखाखड़ी से बचने के लिए आरटीओ चालान भुगतान के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे है। जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से नागरिकों को ट्रैफिक नियम तोडऩे के बारे में छद्म तरीके से डराने वाले संदेश व मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते में जमा राशि चुरा लेते है। परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों से ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी भी मैसेज लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की गई है। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ई-चालान के पेज पर गेट डिटेल पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर पे-ऑनलाईन पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है, पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। नागरिकों की जागरूकता के लिए किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलने पर उसे क्लिक नहीं करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को ऑनलाईन पैसे का भुगतान नहीं करें और अपने खाते से किसी भी लेन-देन से सावधान रहे। किस भी धोखेबाज कॉल, संदेश या एप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज जरूर कराएं।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!