डोंगरगढ़- अग्रवाल समाज ने अमित बघेल पर कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????अमित बघेल द्वारा भगवान अग्रसेन महाराज एवं भगवान झूलेलाल सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में डोंगरगढ़ अग्रवाल समाज ने ज्ञापन दिया।

????डोंगरगढ़- धर्मनगरी में अग्रवाल समाज ने अमित बघेल (अध्यक्ष जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) डोंगरगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

विदित रहे कि अमित बघेल द्वारा एक मीडिया को दिए बयान में भगवान श्रीराम के वंशज समाजवाद के प्रणेता अग्रकुल शिरोमणि एवं जन-जन के प्रेरणास्रोत अग्रवाल समाज के पूज्य महाराजा श्री अग्रसेन जी सहित सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल एवं अन्य महापुरुषों के प्रति अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। अमित बघेल के बयान से पूरे छत्तीसगढ़ सहित देश भर के अग्रवाल समाज, सिंधी समाज में भारी आक्रोश है और देश भर में जगह जगह अमित बघेल के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज किया गया है।

अग्रवाल सभा डोंगरगढ़ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल के नेतृत्व में सिद्धगोपाल नरेडी, महेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, गिरधारी मेहाड़िया, कैलाश गोयल, प्रकाशचंद अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पूनम बिंदल, कन्हैया मोदी, कन्हैया अग्रवाल, शिव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सुभाष पचेरीवाला, नितिन पचेरीवाला, संजय नरेडी, संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप पचेरीवाला, गुलाब अग्रवाल, राजू अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सतीश पचेरीवाला, केशव नरेडी, मधु नरेडी, तुलसी अग्रवाल, पूनम बंसल, मुकेश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, दिपेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित होकर अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज किसी भी समाज या पार्टी के खिलाफ ना जाकर सिर्फ अमित बघेल जैसे विघ्न संतोषी को सामाजिक विध्वंसक मानते हुए तत्काल कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग करता है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!