#भाजपा नेता ने कांग्रेस विधायक को कहा नेत्रहीन।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷डोंगरगढ़ विधायक भगवान सहस्त्रबाहु की योगदान बताना छोड़ कर रहे राजनीति- राजेश श्यामकर

🔷डोंगरगढ़ विधायक को बताया नेत्रहीन कहा मंच नहीं पहचान पा रहे।

🔴उपरवाह- डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम खैरझिटी में सिन्हा समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की जयंती का कार्यक्रम हुआ। जिस कार्यक्रम की मुख्यतिथि डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल थी। विधायक बघेल ने सामाजिक कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव के योगदान, समाज के प्रति कार्य व उनकी गाथा को बताना छोड़ राजनीतिक भाषा का प्रयोग किया गया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व डोंगरगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने पलटवार करते हुए कहा की डोंगरगढ़ विधायक बघेल की याददाश्त चली गई है। उनको ये नहीं पता की वह राजनीतीक मंच नहीं बल्कि सामाजिक मंच है। डोंगरगढ़ विधायक ने सिर्फ घोषणा करते करते दो साल बिता दिए। श्यामकर ने आगे कहा की कांग्रेस की सरकार सिर्फ घोटालों की सरकार थी। सबसे ज्यादा गिरदावरी उनके ही सरकार में काटा गया था। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है। भाजपा के शासन में किसान वर्ग, युवा वर्ग सहित सभी वर्ग के लोग खुश हैं। डोंगरगढ़ विधायक नेत्रहीन हो गई है। सामाजिक मंच मे सिर्फ भूपेश बघेल की तारीफ व उनके सरकार की तारीफें करती रही। एक भी भाषण भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव पर नहीं दी गई। उनको भाजपा का विकास नहीं दिख रहा है। हर्षिता बघेल सिर्फ घोषणा विधायक है। श्यामकर ने जमकर भड़ास निकालते हुए कहा की सिन्हा समाज द्वारा जो मांग की गई है 10 लाख रूपये और पहले घोषणा की गई राशि देवांगन समाज का 3 लाख रूपये और सतनामी समाज का 3 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की राशि डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल द्वारा दो महीने में राशि स्वीकृति कर कार्य प्रारम्भ कराया गया तो मैं खुद राजेश श्यामकर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल का सम्मान करूंगा।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!