#राजनांदगांव धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित शिकायत पर मामला दर्ज।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

🔷धर्मापुर निवासी डेविड चाको के द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित आरोप पर मामला दर्ज।

🔴सुकुलदैहान पुलिस चौकी, थाना लालबाग में दिनांक 08.01.2026 को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें ग्राम धर्मापुर निवासी डेविड चाको के द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित आरोप लगाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चौकी सुकुलदैहान, थाना लालबाग द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिक परीक्षण उपरांत आरोपी के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4 एवं 5 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

शिकायत में लगाए गए आरोपों के अनुसार ग्राम धर्मापुर में एक व्यक्ति द्वारा आश्रम/चर्च संचालन, नाबालिग बच्चों को रखने, तथा कथित रूप से धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है।

जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजनांदगांव के साथ समन्वय स्थापित कर संबंधित बालक एवं बालिकाओं को बाल कल्याण समिति, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिनका गृह सत्यापन एवं सामाजिक जांच की कार्यवाही प्रचलित है।

जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि:-

1)किसी भी व्यक्ति या समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन न हो।

2)नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित सभी पहलुओं की विधिवत जांच की जाए।

3)किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। राजनांदगांव पुलिस

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!