डोंगरगढ़- 5 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

05 वर्षीय बालक के साथ गंभीर लैंगिक अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

डोंगरगढ़- दिनांक 02.01.2026 को आरोपी समीर सहारे पिता श्याम लाल सहारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-02, इंदिरा वार्ड, केदारबाड़ी रोड डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा एक 05 वर्षीय बालक के साथ अनैतिक कृत्य गंभीर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में धारा 115(2) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के पश्चात आरोपी फरार हो गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं विवेचना हेतु थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश कर दिनांक 09/01/2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी समीर सहारे के विरुद्ध थाना बोरतलाब में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 03/2025, धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के प्रकरण में न्यायालय द्वारा दिनांक 16.10.2025 को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹25,000/- अर्थदंड से दंडित किया जा चुका है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!