राजनांदगांव- राशि दुगुना करने का लालच देकर लगभग 83 लाख रूपए की ठगी।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राशि दुगुना करने का लालच देकर कई लोगों से लगभग ₹82,50,000/- की ठगी करने वाला भेजा गया जेल।

राजनांदगांव- थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के आरोपी धनीराम सिन्हा पिता हीरा राम सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी गोकुलधाम गोकुलनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 04 नग एटीएम कार्ड, 01 पासबुक एवं 03 नग मोबाइल जप्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी धनीराम सिन्हा ने शेयर मार्केट में पैसा निवेश कराने पर राशि दोगुनी कर वापस करने का झांसा देकर कई लोगों से लगभग ₹82,50,000/- की ठगी की है। शिकायत पर थाना बसंतपुर में धारा 420 भा.दं.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक-विमल अग्रवाल

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!