जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- पुलिस चौंकी सुरगी में ग्राम भर्रेगांव निवासी एक युवती ने शिकायत की कि उसके पिता मुकेश साहू द्वारा प्रतिदिन नशा सेवन कर परिवारजनों के साथ वाद-विवाद एवं झगड़ा किया जाता है।
शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई, जिसमें यह पाया गया कि आरोपी नशा सेवन का आदी है तथा परिजनों के साथ लगातार विवाद कर रहा है, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना को देखते हुए हुए आरोपी- मुकेश साहू पिता स्व. मोहन साहू उम्र 38 वर्ष निवासी भर्रेगांव चौंकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.) को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








