चटिया मटिया के नाम से राशि दुगुना करने का झांसा देकर 4 करोड़ की ठगीकर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला इंदौर से गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- प्रकरण के अनुसार, मृतक कोमल साहू ने दिनांक 17.10.2025 को मानसिक तनाव के चलते जहर सेवन कर लिया था, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जांच में मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ तथा बैंक स्टेटमेंट व मोबाइल डेटा की गहन जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मो. अजीज खान पिता के0 के0 सलगुनन निवासी रॉयल टाउन कॉलोनी महु भाटखेड़ी क्वॉ0 नं0 बी-42 थाना किशनगंज जिला इंदौर (ग्रामीण) म०प्र० ने मृतक को शेयर मार्केट में निवेश और ’तंत्र-मंत्र’ (चटिया मटिया) के माध्यम से पैसे दोगुना करने का लालच देकर लगभग 04 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। रकम वापस न मिलने और कर्जदाताओं के दबाव के कारण मृतक अत्यधिक मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया।

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने नकद और बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों की राशि प्राप्त करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 318(4), 108, 3(5) बीएनएस कायम कर न्यायालय में पेश कर दिनांक 17.04.2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है एवं प्रकरण में अन्य आरोपियों के विरूद्व प्रर्याप्त साक्ष्य प्राप्त कर कार्यवाही की जाएगी।

राजनांदगांव पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर शेयर मार्केट में अनाधिकृत निवेश या पैसा दोगुना करने के प्रलोभन में न आएं।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!