डोंगरगढ़- पेयजल संकट से जूझ रहे मोहल्लेवासियों ने लगाई पालिका अध्यक्ष से गुहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- स्थित वार्ड नं 21 व 22 (बंगाली पारा रामकृष्ण कॉलोनी) के निवासी पिछले कई वर्षों से जल संकट से जूझ रहे हैं। पार्षद द्वय मेनका राजेश कंडरा(वार्ड नं 21भाजपा) एवं राहुल ठाकुर राम यादव(वार्ड नं 22कांग्रेस) को भी इसका संज्ञान है। उसके बाद भी बंगाली पारा के निवासी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं। हर गर्मी में पीने तक का पानी मिलना मुश्किल हो गया है। सरकारी नल व जिन घरों में नल कनेक्शन है, उसमें पानी नहीं आता। कंडरा पारा पहाड़ी स्थित जो सप्लाई टंकी है, पिछले कई वर्षों से खराब है, जिसके कारण पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। मुहल्ले में दो बोरवेल है, एक सामूहिक बोरवेल टंकी 1000 लीटर, जो 30-35 परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं है, गर्मी में इसका भी पानी सुख जाता है। वहीं दूसरी ओर बोरवेल का कनेक्शन कई और मुहल्ले में जोड़ दिया गया है। अब स्थिति यह है कि पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो गया है।

बंगाली पारा में निवासरत लोगों का कहना है कि 30-35 बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थी परिवार पिछले लगभग 60 वर्षों से निवासरत है और समयानुसार सभी टैक्स (कर) पटाते हैं, उसके बाद भी आज ये स्थिति है कि कई परिवारों को पट्टा के अभाव में नया नल कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है ना ही पेयजल समस्या का हल हो रहा है। जिन घरों में सरकारी नल कनेक्शन था उनमें से कई लोगों ने पानी न आने के कारण कनेक्शन कटवा दिए, जब नल में पानी ही नहीं तो हर महीने नल का पैसा क्यों दे।

मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे को ज्ञापन सौंपकर बंगाली पारा में पानी की समस्या का स्थाई समाधान का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकारी नल में पानी की सप्लाई ठीक किया जाए एवं नए नल कनेक्शन दिए जांए। राजनांदगांव नगर निगम के तर्ज पर घर घर कनेक्शन देकर कम से कम 1-1 घंटा सुबह शाम पानी की व्यवस्था की जाए या फिर डोंगरगढ़ के दूसरे वार्डों की तरह मुहल्ले के सरकारी बोरवेल से पाइपलाइन बिछा कर घरों में कनेक्शन दिया जाना चाहिए।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!