राजनांदगांव- मोबाइल चेक पोस्ट में पकड़ाया गांजा तस्कर, पिट्ठू बैग में निकला 15 किलो गांजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन पर साइबर थाना एवं थाना घुमका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

14 किलो 520 ग्राम गांजा कीमत लगभग 1.45 लाख ₹ जप्त एवं परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन सहित कुल ₹2.02 लाख की जप्ती।

घुमका- सोमनी से कलडबरी होते हुए मुडपार की ओर मोटरसाइकिल से अवैध रूप से गांजा परिवहन की सूचना पर थाना प्रभारी घुमका विजय मिश्रा एवं साइबर थाना प्रभारी विनय पम्मार के नेतृत्व में थाना घुमका एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कलडबरी (दसवां मील चौक) में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच के दौरान बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 13 AS 1229) चालक डामेश साहू पिता ओमकार साहू, निवासी मुडपार, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव की तलाशी लेने पर आरोपी के पीठ्ठू बैग से 07 पैकेटों में कुल 14 किलो 520 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(b)(ii)(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लेकर, आरोपी को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!