मोहारा धान खरीदी केंद्र में 1000 क्विं. धान की हेराफेरी, शासन को लाखों की चपत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

धान उपार्जन केंद्र मोहारा में लाखों का गबन उजागर। केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

राजनांदगांव- डोंगरगढ़ ब्लॉक के मोहारा सेवा सहकारी समिति में अवैध धान परिवहन और गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा की गई आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान की अफरा-तफरी पाई गई है। जिसकी कुल कीमत 30 लाख 86 हजार 608 रूपए आंकी गई है। इस मामले में केंद्र प्रभारी सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस चौंकी मोहारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अवैध धान परिवहन की सूचना मिलने पर सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामड़े, तहसीलदार डोंगरगढ़ अमीय श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त तहसीलदार सोनित मेरिया ने मोहारा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी संतोष वर्मा अनुपस्थित पाए गए। जांच दल ने मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 08 एल 1049 को पकड़ा। वाहन चालक सुंदरलाल साहू ने बताया कि वह खैरी निवासी राजू वर्मा के निर्देश पर बिना किसी वैध दस्तावेज के समिति से धान लोड कर अवैध परिवहन कर रहा था। विभागीय आंकड़ों के मिलान से पता चला कि समिति ने कुल खरीदे गए धान में से 995.68 क्विंटल धान को कम परिदान (डिलीवरी) करते हुए उसे सूखत बता दिया था। वास्तव में इस धान को फर्जी तरीके से बचाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। केंद्र प्रभारी और कर्मचारियों द्वारा निजी लाभ के लिए कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 का उल्लंघन किया गया और शासन को 30.86 लाख रूपए से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी धान उपार्जन केंद्र मोहारा संतोष वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर वेद प्रकाश साहू एवं ग्राम खैरी निवासी अनाधिकृत खरीदार राजू वर्मा के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!