जय राम🙏जय जोहार साथियों
नाबालिग लड़की से पुलिस थाना में दुर्व्यवहार पर असंवेदनशीलता एवं लापरवाही के कारण थानेदार लाईन अटैच एवं महिला प्रधान आरक्षक सस्पेंड।

राजनांदगांव- दिनांक 25.05.2026 को पुलिस थाना सोमनी में नाबालिग बालिका को उसके परिवार के साथ रात में संवेदना कक्ष में रखा गया तथा म.प्र.आर. 723 राजश्री सिंह द्वारा नाबालिग बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस असंवेदनशीलता एवं लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिले की दबंग पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में लाईन अटैच कर सोमनी थाना में पदस्थ म.प्र.आर. 723 राजश्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। म.प्र.आर. राजश्री सिंह, थाना सोमनी को रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में संबद्ध किया गया है साथ ही निरीक्षक अरूण नामदेव एवं म.प्र.आर. राजश्री सिंह निलंबन अवधि में बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








