जय राम जय जोहार साथियों
हार्वेस्टर वाहन को तेजी व लापरवाही पुर्वक चलाकर बीजली पोल को ठोकर मारकर क्षति ग्रस्त करने वाले आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन हार्वेस्टर कीमत 25,00,000/- रूपये को किया गया जप्त।

बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बचा, रात भर गांव में रही बिजली गुल।
राजनांदगाँव/गैंदाटोला- प्रार्थी ताम्रध्वज पिस्दा पिता मनिहार सिंह पिस्दा, कार्यालय कनिष्ठ अभियंता डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव ने थाना गैंदाटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम हैदलकोड़ो के बाजार चौंक में दिनांक 05/06/2026 के रात्रि 8 बजे वाहन हार्वेस्टर सोल्ड जिसका इंजन नंबर SLHM111804 चेचिस नंबर- SAL930H002672 RTO RAJNANDGAON के चालक द्वारा लापरवाही पुर्वक वाहन को चलाकर ग्राम हैदलकोड़ो बाजार चौंक गली में स्थित 1 नग आर0एस0ज्यास्ट पोल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। बाजार चौंक के आसपास आबादी है और उक्त एक्सीडेंट से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ है। जिसके कारण उक्त ग्राम हैदलकोड़ो के अधिकांश बस्ती में विद्युत आपुर्ति बाधित हो गयी, जिससे कंपनी को 1 नग आर0एस0जोईस्ट पोल कीमत– 18000/ रूपये आर्थिक नुकसान हुआ है। रिपोर्ट पर थाना गैंदाटोला में धारा- 281 बीएनएस, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा- 139 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
निरीक्षक राजेश कुमार साहू, थाना प्रभारी गैंदाटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पुछताछ करने पर हार्वेस्टर को स्वयं तेजी व लापरवाही पुर्वक चलाने एवं एक्सीडेंट करना स्वीकार किए जाने पर एवं आरोपी के हार्वेस्टर सोल्ड को पेश करने पर कब्जा पुलिस में लिया गया हैं । आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमांड पर राजनांदगांव न्यायालय पेश किया गया है।
आरोपी- मनीष कुमार उके पिता सुधीर कुमार उके, उम्र- 25 साल, पता- ग्राम हैदलकोड़ो, थाना गैंदाटोला,जिला राजनांदगावं, छ0ग0
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








