#छत्तीसगढ़ राज्य पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राहुल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

रायपुर- पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद दुबे ने अपनी कार्यकारिणी में डोंगरगढ़ निवासी राहुल ओझा को छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

राहुल ओझा को यह जिम्मेदारी प्रदेश इकाई के विस्तार और कार्यकारिणी गठन के कार्यों के लिए सौंपी गई है। नियुक्ति पर राहुल ओझा ने संगठन के राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता के संवर्धन और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

डीजी न्यूज़ से चर्चा में ओझा ने बताया कि पत्रकार एकता महासंघ फाउंडेशन देशभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के पत्रकारों का एक राष्ट्रीय संगठन है जो सुरक्षा, सम्मान तथा लाभ- सुविधाओं के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता है। संगठन द्वारा पत्रकार सुरक्षा, डिजिटल मीडिया नियमों में सुधार और कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दों पर नियमित राष्ट्रीय बैठकों और सम्मेलनों का आयोजन करता है।

राहुल ओझा वर्तमान में छत्तीसगढ़ के राजकीय अखबार त्वरित खबरें में जिला ब्यूरो प्रमुख राजनांदगांव के पद पर नियुक्त है। पूर्व में वे जिले व राज्य के विभिन्न प्रमुख प्रिंट व डिजिटल मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। उनके पास लगभग 8 वर्षों का पत्रकारिता का अनुभव है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!