जय राम🙏जय जोहार साथियों
राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य ओजस्वी मण्डावी एवं दीपिका शोरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर को दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से प्राप्त महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित 49 प्रकरणों की सुनवाई 18 जून 2026 को सुबह 11 बजे प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर 5 बिल्डिंग महिला बाल विकास कार्यालय दुर्ग में की जाएगी। प्रकरणों से संबंधित आवेदक व अनावेदक को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित रहने कहा गया है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़
Post Views: 79








