गैंदाटोला- ग्राम विकास समिति ने प्रस्तुत की इंसानियत की मिसाल, दुख की घड़ी में खड़ी हुई शोकाकुल परिवारों के साथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

ग्राम विकास समिति गैंदाटोला की पहचान, सामाजिक सहयोग हमारा अभियान।

गैंदाटोला- आज के दौर में जहां लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, वहीं ग्राम विकास समिति गैंदाटोला ने यह साबित कर दिया कि समाज की असली ताकत एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने में है। समिति ने हाल ही में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों तक पहुंचकर न सिर्फ संवेदना व्यक्त की, बल्कि आर्थिक सहयोग देकर उनके दुख को साझा करने का प्रयास भी किया।

ग्राम विकास समिति द्वारा स्वर्गीय चंद्रशेखर चंद्रवंशी, पूर्व सरपंच स्वर्गीय मथुरा बाई चंद्रवंशी एवं स्वर्गीय लिखन साहू के शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। समिति के सदस्यों ने परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि गांव का पूरा समाज उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की घड़ी में दिया गया छोटा सा सहयोग भी परिवारों के लिए बड़ा संबल बन जाता है। यही सोच ग्राम विकास समिति को लगातार सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है।

ग्रामीणों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

ग्राम विकास समिति गैंदाटोला की यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि संवेदनाएं जीवित हों तो समाज की ताकत हर मुश्किल घड़ी को आसान बना सकती है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!