जय राम🙏जय जोहार साथियों
आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 10 पेटी महाराष्ट्र निर्मित संत्री के साथ आरोपी गिरफ्तार।

राजनांदगांव- गेंदाटोला शराब भट्ठी बंद होने के बाद फिर से अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों के हौसले बुलंद। आबकारी वृत्त-चिचोला के द्वारा गेंदाटोला वार्ड नंबर 06 में गुलजार सोनी पिता व्यास नारायण सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी गेंदाटोला के पास से महाराष्ट्र राज्य निर्मित देशी संत्रा दारू 480 नग कुल मात्रा 86.4 लीटर जप्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 43200 ₹ बताई जा रही है। आरोपी गुलजार सोनी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट धारा – 34(2)36 व 59(क) के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में विवेचक अधिकारी- आबकारी उपनिरीक्षक अनिल सिंह एवं स्टाफ- मुख्य आरक्षक ओम प्रकाश सिन्हा,आरक्षक आर्यन ठाकुर,मनीष,अश्विनी शुक्ला,लोकेश वर्मा,रोहित एवं पप्पु उपस्थित रहे।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़








