राजनांदगांव- महिला की न्यूड फोटो वायरल करने वाला आरोपी भेजा गया जेल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

महिला की न्यूड फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

राजनांदगांव- दिनांक 26.06.2026 को पीड़िता द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरी नगर निवासी शेख अरबाज पिता शेख ईशाक उम्र 22 साल निवासी गौरी नगर महादेव नगर जिला राजनांदगांव (छ0ग0) नामक लड़का द्वारा इसकी न्यूड फोटो को दिनांक 15.05.2026 को सोशल मिडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से इसके पति एवं परिचितों का भेजकर वायरल करना, पति द्वारा समझाने पर जान से मारने की धमकी देना बतायी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 78, 351 (3) बीएनएस, 67 (ए) आई0टी0 एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी शेख अरबाज की पतासाजी कर दिनांक 02.07.2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एप्पल कंपनी का मोबाईल जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

0
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!