डोंगरगढ़- पटवारी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप।

डोंगरगढ़- तहसील के पटवारी हल्का नंबर 28 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग ग्राम अण्डी का पटवारी बता रहे हैं, कथित रूप से नक्शा बटांकन के कार्य के बदले रिश्वत लेने का दावा किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में ग्राम चिद्दो निवासी एक किसान से नक्शा बटांकन के नाम पर पटवारी के द्वारा ₹5,000 लिए गए। वहीं पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि कुछ दिन पहले ग्राम अण्डी के एक अन्य किसान से इसी कार्य के लिए ₹20,000 लिए गए थे। पोस्ट में संबंधित पटवारी पर किसानों से पैसे लेकर काम करने तथा पैसे नहीं देने वालों का कार्य लंबित रखने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है और संबंधित अधिकारियों ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है।

यदि वीडियो और आरोपों की सत्यता की पुष्टि होती है, तो यह मामला राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ा गंभीर विषय माना जाएगा। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

5
0
3 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!