डोंगरगढ़- खालसा स्कूल के पूर्व छात्रों ने बढ़ाया नगर का गौरव।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

खालसा पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्रों ने बढ़ाया डोंगरगढ़ का गौरव, मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शानदार सफलता

डोंगरगढ़- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाए रखने वाला खालसा पब्लिक स्कूल, डोंगरगढ़ एक बार फिर अपने पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों से गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की प्रतिष्ठित मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की पूर्व छात्रा नम्रता गंगबेर ने NEET-2026 में 521 अंक प्राप्त कर शासकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश सुनिश्चित किया है। उनकी इस सफलता ने विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे नगर को गौरवान्वित किया है।

वहीं विद्यालय के पूर्व छात्र जागृत अग्रवाल ने JEE Main-2026 में 97 पर्सेंटाइल प्राप्त करने के साथ ही NEET 2026 भी क्वालीफाई कर दोहरी सफलता अर्जित की है। इसके अलावा अर्पिता सिंह बैस एवं इशिता नाकतोड़े ने भी JEE Main-2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए तीनों छात्रों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), रायपुर में प्रवेश सुनिश्चित किया है।

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धि पर सिख एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह अरोरा, सोसाइटी के समस्त पदाधिकारियों, विद्यालय की प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी खालसा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डोंगरगढ़ और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!