राजनांदगांव/तुमड़ीबोड़- लज्जा भंग करने की नियत से घर घुसने वाले अधेड़ को युवती ने सिखाया सबक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

घर में घुसकर युवती से लज्जा भंग का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव- जिले के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में घर में घुसकर युवती से लज्जा भंग करने का प्रयास करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 जुलाई 2026 की सुबह वह घर में अकेली थी। इसी दौरान ग्राम आलीखुटा निवासी बीरसिंह जोशी (50 वर्ष) पिता- कंवलराम जोशी घर में घुस आया और युवती से अभद्र हरकत करते हुए उसकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के बाल पकड़कर खींचे। बचाव में युवती ने घर में रखा सीमेंट का डम्बल उठाकर आरोपी पर वार किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद पीड़िता ने पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 एवं 331(3) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

चौंकी प्रभारी धनीराम नारंगे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध तुमड़ीबोड़ चौकी में पूर्व से मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नागपुर के कलमना थाना में भी उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज बताया गया है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!