डोंगरगढ़- थोक में कार्यकर्ताओं के इस्तीफे और निष्कासन के बाद मंडल इकाई भंग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़ भाजपा मंडल की इकाई भंग, जल्द होगा नई कार्यकारिणी का गठन।

डोंगरगढ़- भारतीय जनता पार्टी डोंगरगढ़ मंडल में पिछले कुछ दिनों से चल रहे संगठनात्मक विवाद के बीच मंडल इकाई को भंग कर दिया गया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के इस्तीफे और हाल ही में पांच कार्यकर्ताओं के निष्कासन के बाद नगर की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही नए सिरे से डोंगरगढ़ भाजपा मंडल का गठन किया जाएगा।

इस्तीफों के बाद निष्कासन पर उठे सवाल-

डोंगरगढ़ भाजपा मंडल में लंबे समय से असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। विदित है कि दो बार वृहद इस्तीफे के क्रम में 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसी बीच पांच कार्यकर्ताओं के निष्कासन की कार्रवाई सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं कि जब संबंधित कार्यकर्ता पहले ही इस्तीफा दे चुके थे, तब उनके निष्कासन की आवश्यकता क्यों पड़ी। उक्त मामले को लेकर नगरवासियों ने पार्टी गतिविधि को हास्यास्पद बताते हुए राष्ट्रीय पार्टी की तुलना नाचा पार्टी से की है जो कुछ लोगों के इशारे पर चल रही है। जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी के निष्ठावान किंतु असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाना चाहिए वहां उल्टा निष्कासन करके पार्टी की किरकिरी करवाने में लगे हुए हैं।

जल्द नए नेतृत्व के साथ मंडल इकाई गठन की तैयारी-

भाजपा संगठन द्वारा मंडल इकाई भंग किए जाने के बाद अब नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के गठन की तैयारी शुरू होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि नए संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को पुनः सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा।

इस्तीफा देने वाले नेताओं की प्रतिक्रिया-

इस्तीफा दे चुके कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उनके इस्तीफे पहले ही स्वीकार कर लिए जाते तो निष्कासन जैसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं पड़ती। उनका यह भी कहना है कि बड़ी संख्या में इस्तीफे अभी भी लंबित हैं और आगे भी कुछ कार्यकर्ताओं के इस्तीफे आने की संभावना है।

नगर में “राइट टू रिजेक्ट” अभियान चलाने का दावा-

इस्तीफा देने वाले कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ मुलाकात के दौरान दावा किया कि अब उनका अगला कदम नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना होगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जल्द ही “राइट टू रिजेक्ट” अभियान चलाया जाएगा। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं-

डोंगरगढ़ भाजपा मंडल की इकाई भंग होने और नए संगठन के गठन की तैयारी के बीच नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा नए संगठन में किन चेहरों को जिम्मेदारी सौंपती है और संगठन में व्याप्त असंतोष को किस प्रकार दूर करती है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

3
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!