डोंगरगढ़- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- धर्मनगरी डोंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भारत माता की आरती एवं संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा विहिप-बजरंग दल के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित एवं सामाजिक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसी क्रम में शहर के रेलवे चौक पर भी संध्या समय भारत माता की आरती एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा वर्ग एवं व्यापारीगण शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की आरती के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प के साथ किया गया।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़ 

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!