डोंगरगढ़- 7 वर्षों से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे परिवार को प्रशासन ने समाज की मुख्यधारा से जोड़ा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़- प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की दिशा में मानवीय पहल करते हुए ग्राम छिपा में विगत लगभग 6-7 वर्षों से समाज से बहिष्कृत गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज की मुख्यधारा में शामिल कराया गया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी लेकर तहसीलदार चिराग रामटेके के साथ थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम छिपा पहुंचकर संबंधित पक्षों एवं समाज के लोगों से चर्चा की गई। आपसी मतभेदों एवं विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से निराकरण कराते हुए गोपीराम वर्मा एवं उनके परिवार को पुनः समाज में सम्मिलित कराया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं समाज के लोगों को आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सद्भाव बनाए रखने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी चर्चा एवं प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से निराकृत करने हेतु समझाइश दी गई।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!