राजनांदगांव- यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्यवाही- आईजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

यातायात व्यवस्था को लेकर आई.जी. की समीक्षा बैठक, नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के निर्देश-

राजनांदगांव- रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के यातायात नोडल अधिकारियों एवं प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई-

पुलिस महानिरीक्षक यादव ने मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिट एंड रन के मामलों में संलिप्त वाहनों एवं आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने तथा बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

स्कूल बसों और वैन की होगी विशेष जांच-

बैठक में स्कूल बसों एवं वैन की फिटनेस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर और मेडिकल किट की जांच के साथ चालक एवं परिचालक के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। वहीं सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी को iRAD ऐप में तत्काल दर्ज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार के निर्देश-

पुलिस महानिरीक्षक ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ऐसे स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां बार-बार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन स्थानों पर मौजूद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों, विशेषकर PWD एवं NHAI, के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक सुधार कार्य कराने पर जोर दिया गया। साथ ही इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवर स्पीडिंग एवं ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध अधिक प्रभावी चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नागरिकों से अपील-

पुलिस महानिरीक्षक ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, जिला राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, जिला कबीरधाम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमचंद सिदार, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से उप पुलिस अधीक्षक रमेश चन्द्रा सहित राजनांदगांव रेंज के विभिन्न जिलों के यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप, निरीक्षक महेश ध्रुव एवं सहायक उप निरीक्षक शेषणरायण देवांगन उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!