जय राम🙏जय जोहार साथियों
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणियों को लेकर शिकायत, युवक ने लिखित रूप से मांगी माफी।

शिकायत में बताया गया है कि डोंगरगढ़ बुधवारी पारा निवासी अनिल यादव, पिता भागवत यादव के नाम से संचालित फेसबुक प्रोफाइल से सनातन धर्म एवं हिंदू धार्मिक मान्यताओं को लेकर लगातार आपत्तिजनक एवं उपहासात्मक टिप्पणियां की जा रही थी। आवेदन में आरोप है कि पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं, मंदिरों, धार्मिक परंपराओं तथा पूजा-पाठ से संबंधित विषयों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने से धार्मिक भावनाएं आहत होने तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोष पाए जाने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी।

विहिप नगर अध्यक्ष बाल मुकुंद तराने ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शिकायत के बाद डोंगरगढ़ थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी सुमन जायसवाल द्वारा आरोपी अनिल यादव को थाने बुलवाया गया। आरोपी ने थाना परिसर में हस्तलिखित माफीनामा प्रस्तुत कर सोशल मीडिया फेसबुक पर सनातन धर्म एवं हिंदू मान्यताओं के संबंध में टिप्पणी कर पोस्ट किए जाने की बात स्वीकार करते हुए सनातन धर्मावलंबियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की कोई पोस्ट अथवा टिप्पणी नहीं करने का आश्वासन दिया गया है।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





