जय राम🙏जय जोहार साथियों
डोंगरगढ़ विधायक के प्रयासों से डोंगरगढ़ विधानसभा को 5.80 करोड़ ₹ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात।

टेकापार, लमती फीडर और साल्हेवारा (पांड़ादाह) जलाशय के विकास कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति।
डोंगरगढ़- विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों के हित में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उनके प्रयासों से क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुल ₹5.80 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों के तहत टेकापार जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग के लिए ₹1 करोड़, लमती फीडर जलाशय एवं नहर निर्माण के लिए ₹80 लाख तथा साल्हेवारा (पांड़ादाह) जलाशय के जीर्णोद्धार, नहरों के रीमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य के लिए ₹4 करोड़ की स्वीकृति मिली है।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जलाशयों और नहरों के उन्नयन से किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विधायक हर्षिता स्वामी द्वारा क्षेत्र की सिंचाई संबंधी समस्याओं को लगातार शासन के समक्ष उठाया जाता रहा है। लंबे समय से आवश्यक इन कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने को किसानों के हित में उनकी सक्रिय पहल का परिणाम बताया जा रहा है।
सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹5.80 करोड़ की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विमल अग्रवाल
संपादक-डीजी न्यूज़





