वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों हेतु नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर 21 से 24 सितम्बर तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाय) एवं एडीआईपी योजना अंतर्गत 21 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिले में दिव्यांगजन व वरिष्ठजनों को जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मंगलवार 21 सितम्बर 2026 को सामुदायिक भवन छुरिया, बुधवार 22 सितम्बर 2026 को गांधीसभागृह राजनांदगांव, गुरूवार 23 सितम्बर 2026 को मण्डी परिसर डोंगरगढ़ एवं शुक्रवार 24 सितम्बर को बहुउद्देशीय भवन मोहड़ में मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर में एलिम्को के तकनीकी दल द्वारा वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों का परीक्षण व मूल्यांकन किया जाएगा। परीक्षण उपरांत पात्रतानुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, स्टुल विथ कमोड, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, बैसाखी, साईज, टेट्रापेड, फोल्डिंग वाकर, सरवाईकल कालर, श्रवण यंत्र, स्पाईनल सपोर्ट, फुट केयर कीट, कनी ब्रेस, पोलीमर जेल, एलएस बेल्ट, वाकर फोल्डिंग, चश्मा सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, फोल्डिंग व्हील चेयर, मोटराईज्ड ट्रायसायकल, बैसाखी कोहनी (साईज 1 एवं 2), बैसाखी (छोटा, मध्यम, बड़ा), वाकिंग स्टीक, ब्रेल केन, फोल्डिंग (दृष्टिबाधित), ब्रेल किट, रोलटर, साईज, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, लेप्रोसी सू, मोबाईल फोन, सुगम्य केन, टीएलएम किट, कैलिपर्स, जॉय स्टिक व्हील चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। नि:शुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए वरिष्ठजनों को प्रतिमाह 14500 रूपए से कम का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो तथा दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, प्रतिमाह 14500 रूपए से कम का आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रदर्शित पासपोर्ट साईज फोटो दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को के माध्यम से तीन वर्ष से जिन हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान नहीं किया गया हो, उन्हीं नवीन पात्र वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। मोटराईज्ड ट्रॉयसायकल हेतु 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के हितग्राहियों के लिए समय-सीमा 5 वर्ष निर्धारित है। पात्र वरिष्ठजनों एवं दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए मूल्यांकन शिविर में शामिल होने की अपील की गई है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
[adsforwp id="47"]
error: Content is protected !!