डोंगरगढ़- विधायक हर्षिता ने नजूल पट्टा नवीनीकरण एवं आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिए निर्देश।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

डोंगरगढ़- विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने नवीन विश्राम गृह में एसडीएम डोंगरगढ़ से मुलाकात कर नगरीय क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा पट्टा वितरण के लिए चल रहे सर्वे को शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने नागरिकों को आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर भी चर्चा की।

विधायक ने डोंगरगढ़ क्षेत्र के नजूल पट्टों की वैधता समाप्त होने के संबंध में करीब दो माह पूर्व कलेक्टर जितेंद्र यादव को अवगत कराने की बात कही। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर उन्होंने एसडीएम को नजूल पट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को शासकीय योजनाओं और आवश्यक प्रक्रियाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान नवाज खान, विजयराज सिंह चौहान, हरीश भंडारी, दिनेश साखरे, के. विनायक राव, जयकिशोर अम्बादे, चंद्रशेखर बोरकर, अक्षय डोंगरे सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!