राजनांदगांव- यातायात नियम तोड़ने पर 30 सितंबर से ई-चालान कार्रवाई शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

राजनांदगांव- जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस ने 30 सितंबर से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरत्न कश्यप ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, सिग्नल तोड़ना, तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और नंबर प्लेट संबंधी नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर ई-चालान के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

2
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!