डोंगरगढ़- मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट, गोंड समाज और राजपरिवार के प्रतिनिधियों ने पंचमी भेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर की कार्रवाई की मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

नवरात्रि में पंचमी भेंट को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग।

गोंड समाज, मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट और राजपरिवार के प्रतिनिधियों ने एसडीएम व एसडीओपी को सौंपा आवेदन।

डोंगरगढ़- मां बम्लेश्वरी मंदिर में आगामी पारंपरिक “पंचमी भेंट” पूजा एवं कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाए जाने को लेकर गोंड समाज, मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं राजपरिवार के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से आज 14 अक्टूबर को एसडीएम (राजस्व) और एसडीओपी डोंगरगढ़ को आवेदन सौंपकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि पिछले सप्ताह गोंड समाज, मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं राजा भवानी बहादुर सिंह के मध्य एक सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आगामी पंचमी पूजा एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई थी तथा सभी पक्षों ने सहयोग और शांतिपूर्ण आयोजन पर सहमति जताई थी।

शिकायत आवेदन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और व्हाट्सएप पर कथित तौर पर झूठी एवं भ्रामक पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। इन पोस्ट के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को उभारने और तनावपूर्ण स्थिति निर्मित करने का प्रयास किए जाने की आशंका जताई गई है।

प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट से आम जनता के बीच अनावश्यक भ्रम और तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

संयुक्त आवेदन में प्रशासन से मांग की गई है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों एवं संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर आईटी एक्ट और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जाए।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!