राजनांदगांव- दिग्गज भाजपा नेता की फिसली जुबान, गरमाई सियासत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम🙏जय जोहार साथियों

भाजपा नेता खूबचंद पारख की फिसली जुबान पर गरमाई सियासत।

‘लोकतंत्र बचाओ’ की जगह ‘लोकतंत्र हटाओ’ कहने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के बीच बयान बना राजनीतिक चर्चा का विषय।

राजनांदगांव- भाजपा द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” के दौरान जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त खूबचंद पारख के एक बयान को लेकर जिले के राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खूबचंद पारख द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ’ की जगह ‘लोकतंत्र हटाओ’ कहे जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सवाल खड़े करने वाला बयान बताया है।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुंह से निकले ये शब्द कई सवाल खड़े करते हैं। एक ओर कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता के बयान में ‘लोकतंत्र हटाओ’ जैसे शब्द सामने आना राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

कांग्रेस का कहना है कि उसकी लड़ाई लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने वाली ताकतों और विचारधाराओं के खिलाफ है। पार्टी चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की बात कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को बचाने की जरूरत आज इसलिए महसूस हो रही है, क्योंकि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शनों और देश में कथित अराजकता फैलाने के प्रयासों के विरोध में भाजपा ने विभिन्न शहरों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च और रैलियां आयोजित की थीं। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में जिले के कद्दावर नेता खूबचंद पारख के बयान को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान की मूल भावना का आधार है। देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी।

विमल अग्रवाल

संपादक- डीजी न्यूज़

1
0
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!