सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में चिकित्सा अधिकारी एवं हॉस्पीटल स्टॉफ के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय संपत्ति को तोड़फोड़ करने वाले 02 आरोपियों को थाना छुरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में चिकित्सा अधिकारी एवं हॉस्पीटल स्टॉफ के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर शासकीय संपत्ति को तोड़फोड़ करने वाले 02 आरोपियों को थाना छुरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी आरोपी-

1)टिकेश टेम्बुलकर उर्फ दौलत राम पिता मोहन टेम्बुलकर उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 02 छुरिया.

2)मनोज मंडावी पिता महेश मंडावी उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 10 छुरिया जिला राजनांदगांव।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- घटना दिनांक 02.08.2023 की रात्रि 19ः30 बजे आरोपी टिकेश टेम्बुलकर एवं मनोज मंडावी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया में जाकर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर भूपेन्द्र हिरोदिया एवं अस्पताल स्टॉफ को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अस्पताल में रखी कुर्सी को तोड़फोड़ कर चपरासी आनंद राम साहू को हाथ मुक्का से मारपीट करने की रिपोर्ट पर उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 230/2023 धारा- 294, 323, 506, 427, 353, 186, 34 भादवि0 एवं 3 छ0ग0 चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधि.2010 सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छुरिया निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं आज दिनांक 03.08.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि मेघनाथ सिन्हा, आर01588 दशवंत पटेल, आर0 561 चन्द्रशेखर साहू, आर0 1650 तिलक पंचारी की विशेष भूमिका रही।

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!