जय राम????जय जोहार साथियों
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव शिक्षा व संचालक से मुलाकात कर जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगाँव की शिकायत की गई।
पदोन्नति संशोधन में हुई भ्रष्टाचार की शिकायत की जाँच की माँग।
राजनांदगाँव जिले में शिक्षा विभाग सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति उपरांत संशोधन में हुई भारी गड़बड़ी की जांच की माँग छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव शिक्षा संचालक शिक्षा से मिलकर की है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा जिला सचिव जीवन वर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष हंस कुमार मेश्राम जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव जिला प्रवक्ता मनोज वर्मा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र साहू जिला महामंत्री महेश उईके ने मुलाकात कर राजनांदगांव जिले के शिक्षा विभाग में माह अक्टूबर 2022 में सहायक शिक्षक (एल बी ई )सवर्गों की पदोन्नति प्राथमिक प्रधान पाठक के पद पर किया गया है। पदोन्नति उपरांत सैकड़ों शिक्षकों का नियमों के विपरित संशोधन किया गया है, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगाँव ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी और कार्यालय के लिपियों के साथ मिलकर 50 से अधिक सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के 10 माह बाद तक लगातार संशोधन का खेल खेलकर भ्रष्टाचार को जन्म दे रहें है। संघ ने बताया कि अक्टूबर 2022 प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति नजदीक में रहकर भी पदोन्नति दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ किए गए बाद में नियम को ताक में रखकर कुछ खास लोगों को जो नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हुए उनके जगहों में लेनदेन कर लगातार राजनांदगांव के शहरी क्षेत्र व शहर से लगे क्षेत्रों में संशोधन किया जा रहा है ।
छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव शैलेंद्र यदुजी प्रांतीय सचिव सह सचिव राकेश तिवारी सुकालू वर्मा दानेश्वर लिल्हारे पंचशील सहारे राजकुमारी जैन भारती साहू नीरज डोंगरें ब्लॉक अध्यक्ष गण गिरीश हिरवानी दिनेश कुरैटी मनीष पसीने अनिल शर्मा बृजेश वर्मा महेश उइके महेश ठाकुर ईश्वर लाल मंडावी पंचशीला सहारे राजकुमारी जैन विद्यानंद डोंगरे संतोष टेमरे कृष्णा यादव फ्लेश साहू राजेश साहू सुरेंद्र सांडे आदित्य तिवारी मनीष सोनी किसन देशमुख चुम्मन देवांगन राजेश राजपूत सहित सभी साथियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सहायक शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण पर उनकी वरिष्ठता, वर्तमान स्थान में पदस्थापना से गणना होती है, परन्तु सांठगांठ कर जिला में ऐसे शिक्षकों की पदोन्नति पात्रता नहीं रखने वालो को भी पदोन्ति किया गया है, जबकि ऐसे ही वाले प्रकरणों पदोन्नति से वंचित कर जिले में भेदभाव किया है।
कार्यालयों में विगत समय से लिपीकों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में मुँह माँगे लेनदेन की बात करते हैं, यहाँ भ्रष्टाचार चार सौ गुना बढ़ चुका है,संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों में संलिप्त राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अधिकारी व लिपीकों पर अविलंब कार्यवाही नहीं हुआ तो संघ भुख हड़ताल करने पर विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।






