जय राम🙏जय जोहार साथियों
चोरी की 5 मोटरसाइकलें बरामद, एक गिरफ्तार
राजनांदगांव- सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 5 मोटरसाइकलों को गोंदिया महाराष्ट्र से बरामद कर आरोपी संघर्ष सुभाष डोंगरे पिता सुभाष डोंगरे उम्र 18 वर्ष निवासी कावड़ी तहसील आमगांव जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकलों की कीमत लगभग 2,06,759 रुपये है। जिसे आरोपी ने 15/02/2023 से 18/09/2025 के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र राजनांदगांव से चोरी कर गोंदिया महाराष्ट्र में बेच दिया था।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया है।
डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़
संपादक-विमल अग्रवाल
Post Views: 419








