जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्रूभाठ के गुरू घासीदास बाबा के नाम से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय हुआ अतिक्रमण एवं गंदगी का शिकार।

????यात्री प्रतीक्षालय के चारों ओर उगी झाड़ियाँ और बिलकुल सामने आधे भागे को घेरकर बनाई झोपड़ी शासकीय पैसों की बर्बादी की कहानी बयां करती है। नजदीक से देखने पर यह प्रतीक्षालय कम शराबियों का अड्डा नजर आ रहा है। एक राहगीर के द्वारा डी.जी.न्यूज़ का इस ओर ध्यानाकर्षण करवाया गया तो इस संबंध में ग्राम के सरपंच तामेश्वर साहू से दो बार बात कर समस्या से अवगत कराना चाहा लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
????जब जनसामान्य को ये दिखाई दे रहा है तो क्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ये दिखाई नहीं दिया?
????जिस तरह से संत गुरु घासीदास बाबा के नाम से बने यात्री प्रतीक्षालय को अतिक्रमणकारियों एवं शराबियों के भरोसे छोड़ दिया गया। क्या यह संत का अपमान नहीं है?
????क्या संतों के नाम से निर्माण करा देना ही पर्याप्त है, उसका समुचित रखरखाव नहीं होना चाहिए?
विमल अग्रवाल✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







