जय राम????जय जोहार साथियों
थाना लालबाग, जिला राजनांदगाँव 11/09/2023
????नाबालिग बालक का किया अपहरण, दी जान से मारने की धमकी और फिरौती में परिजन से वसूले 50,000/- रू0 नगद, 12 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी व फिरौती की राशि बरामद की गई।

????थाना लालबाग एवं सायबर सेल की त्वरित कार्यवाही से 02 आरोपी गिरफ्तार।
????घटना का विवरण- दिनांक 10/09/23 की रात्रि प्रार्थी थाना लालबाग आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पुत्र उम्र 15 वर्ष को उसके दोस्त रोहन गनवीर एवं विवेक मसीह के द्वारा उसके निवास स्थान से अपने साथ मोटर सायकल पर लेकर गये जो वापस घर नहीं आने से प्रार्थी द्वारा अपने पुत्र के मोबाईल पर सम्पर्क करने से फोन बंद पाया गया इसकी पत्नि द्वारा लगातार फोन पर प्रयास करने के फलस्वरूप पुत्र से सम्पर्क हुआ जो फोन पर रोहन गनवीर द्वारा प्रार्थी की पत्नि को यह कहा गया कि, वे उसके पुत्र को किडनेप कर लिये है 50000/- ₹ नगदी दो नहीं तो तुम्हारे बेटे को जान से खतम कर देंगे तथा रूपये लेकर इंदामरा के पास बुलाया गया जिससे प्रार्थी की पत्नी भयभीत होकर रूपया देने तैयार होकर 50000/- ₹ नगद रखकर एबीस कंपनी इंदामरा के पास जाकर रोहन और विवेक को 50000/- रू० दी तब रोहन और विवेक के द्वारा उसके नाबालिक पुत्र को इसे सौंपा गया एवं दोनों आरोपी मो0सा0 से फरार हो गये तब यह अपने पुत्र को लेकर वापस घर लेकर आई। रिपोर्ट पर आरोपीगण रोहन गनवीर एवं विवेक मसीह के विरूध्द अपराध क्रमांक 370/23 धारा 363, 364-क. 386, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी हेतु थाने एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठीत कर रवाना किया गया जो 12 घंटो के भीतर ही प्रकरण के आरोपियों चंदन गनवीर उर्फ रोहन एवं विवेक मसीह को दिनांक 11/09/23 को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों 1. चन्दन उर्फ रोहन गनवीर से 30,000/-रू0 नगद एवं विवेक मसीह से 20,000 /- रू० एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। ????इस मामले में थाना लालबाग के थाना प्रभारी निरी० संतोष भुआर्य, सउनि राजू मेश्राम, आरक्षक राकेश ठावरे, राजेश श्रीवास्तव, भूपेन्द्र वर्मा एवं सायबर सेल टीम से प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक भरत बरेठ, सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र0आर0 अनित शुक्ला, आर0 अवध किशोर साहू, मनिष वर्मा की भूमिका सराहनीय रही है ।
????गिरफ्तार आरोपी :-
1)चंदन गनवीर उर्फ रोहन पिता संतोष गनवीर उम्र 22 निवासी लालबाग प्रभात नगर राजनांदगाँव
2)विवेक मसीह पिता नील हार्वेट मसीह उम्र 22 वर्ष निवासी टांकापारा राजनांदगाँव (छ.ग.)
3)जप्त सम्पत्ति नगद 50000/- रू० एवं मो०सा०क्र० सी.जी. 08. ए.एस.6108 कीमती 40000/-रूपये बरामद।
विमल अग्रवाल✍
डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







