तहसील कार्यालय भवन का निर्माण नगर के मध्य में करने की माँग को लेकर ग्रामीणों ने बरसते पानी में तीन घंटे तक डोंगरगढ़ चिचोला मार्ग में चक्काजाम किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????एल.बी.नगर के ग्रामीणों ने किया तीन घंटे डोंगरगढ़ चिचोला मार्ग में चक्काजाम।

????राजनांदगाँव जिला अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में आने वाले लालबहादुर नगर की जनता की माँग को पूरा करते हुए नवीन तहसील का दर्जा तो दे दिया गया लेकिन नवीन तहसील भवन के स्थान को लेकर ग्रामीणों को कभी ज्ञापन कभी निवेदन तो कभी चक्काजाम करना पड़ रहा है।

????लालबहादुर नगर नवीन तहसील भवन स्वीकृत तो हुआ है जिसे शासन प्रशासन द्वारा गाँव के बाहर बनाया जा रहा था जबकि ग्रामीण और ग्राम पंचायत, गांव के अंदर बाजार चौंक के पास ही तहसील कार्यालय बनवाना चाह रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने पहले ज्ञापन भी सौंपा, निवेदन भी किया लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुना और गाँव के बाहर बिना सहमति के स्थल चयन करके कार्य शुरू करवा रहे थे जिसे एक सप्ताह पहले ग्रामीणों ने बंद करवाया था।

????शासन प्रशासन के मनमानी के चलते ग्रामीणों ने आज गाँव में त्यौहार मानकर डोंगरगढ़ चिचोला मुख्य मार्ग को तीन घंटे बाधित किया इसी बीच तेज बारिश भी हुआ लेकिन ग्रामीण वहाँ से नहीं हटे।

????एसडीएम गिरीश रामटेके,थाना चौकी प्रभारी चिचोला उमेश बघेल एवं लालबहादुर नगर के तहसीलदार डिकेश्वर साहु मौके पर पहुँचे जहाँ अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बहस भी हुई अंत में ग्रामीणों की माँग को जायज मानकर एसडीएम के द्वारा जगह का अवलोकन किया गया एवं आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर यहाँ पर जाँच करवा कर इसी जगह नवीन तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुराना कन्या शाला पहले से ही डिस्मेंटल हो चुका है,जर्जर स्थिति में पड़ी दो अन्य भवन एवं कांजी हाउस इनको डिस्मेंटल किया जाएगा। ऐसा आश्वासन एसडीएम व तहसीलदार के द्वारा दिया गया, जिसको पूर्ण जांच कर एक हफ्ते में प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम को समाप्त किया। चक्काजाम में प्रमुख रूप से ग्राम पटेल हुकुम साहू , जनपद सदस्य श्रीमति पुष्पलता घनश्याम वैष्णव,राजकुमार ताम्रकार, यज्ञ दत्त साहू, पूर्व सरपंच देवेन्द्र साहु, प्रमोद अग्रवाल, सोमनारायण साहू, लोकेश साहू, नोबेल साहू, नरेंद्र देवांगन, दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उत्तम साहू, दीपक साहू, पवन यदु, चेतन साहू के साथ सभी व्यापारी एवं ग्राम लालबहादुर नगर के सभी पंचगण बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विमल अग्रवाल-संपादक✍

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

3
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!