जय राम????जय जोहार साथियों
????राजनांदगांव सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही
????वाहनों के नंबर प्लेट में पदनाम लिखे होने पर की गई कार्यवाही।प्रेशर हार्न लगे वाहनों पर भी की गई कार्यवाही ।

????कुल 16 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई चालानी कार्यवाही।
????नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव मोहित गर्ग के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है कि इसी क्रम में दिनांक 17.10.2023 एवं 18.10.2023 को चारपहिया व दुपहिया वाहन कुल 16 वाहन के चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही कर 4800 रूपये समन शुल्क राशि लिया गया। 02 चारपहिया वाहन के चालकों द्वारा नंबर प्लेट में महासचिव व अन्य पद नाम लिखा होना पाया गया, 03 वाहन के चालकों द्वारा प्रेशर हार्न लगाकर तेज ध्वनि से बजाते पाये जाने पर वाहन से प्रेशर हार्न को निकाल कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया एवं 11 वाहन के चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करते नहीं पाये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया, आगे भी चुनाव आचार संहिता के पालन में कार्यवाही जारी रहेगी।
विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़







