राजनांदगाँव-नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के द्वारा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन। 10 दिन में 1109 वाहन चालकों पर 3लाख 27हजार की चालानी कार्यवाही।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

राजनांदगाँव 20/10/2023

????नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन।

????वाहनों में नंबर प्लेट में पदनाम लिखे होने /प्रेशर हार्न लगे वाहनों एवं यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही।

????मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 1109 वाहन चालकों के खिलाफ 3,27,700/-रूपये समन शुल्क की चालानी कार्यवाही।

????पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से अपने-अपने थाना क्षेत्रों पर लगातार वाहनों की चेकिंग करने हेतु आदेश दिया गया था। जिस पर दिनांक 09.10.2023 से 19.10.2023 तक चारपहिया व दुपहिया वाहन कुल 1109 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही कर 3,27,700/- रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 47 प्रकरण में 14400/- रूपये समन शुल्क एवं वाहन के नंबर प्लेट में पदनाम लिखे 03 प्रकरण, प्रेशर हार्न के 02 प्रकरणों पर की गई कार्यवाही, थाना ओपी चिखली पुलिस द्वारा 07 प्रकरण में 2100/-रूपये समन शुल्क जिसमें प्रेशर हार्न के 02 प्रकरण, थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा 16 प्रकरण में 2400/-रूपये समन शुल्क जिसमें नंबर प्लेट कार्यवाही 08 प्रकरण, ओपी सुरगी पुलिस द्वारा 26 प्रकरण में 9100/- रूपये समन शुल्क, थाना लालबाग पुलिस द्वारा 19 प्रकरण में 5700/- रूपये समन शुल्क, थाना सोमनी पुलिस द्वारा 24 प्रकरण में 7200/-रूपये, थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा 13 प्रकरण में 3900/-रूपये समन शुल्क, थाना बागनदी पुलिस द्वारा 05 प्रकरण में 2000/-रूपये समन शुल्क, ओपी चिचोला पुलिस द्वारा 27 प्रकरण में 9200/-रूपये समन शुल्क लिया गया जिसमे प्रेशर हार्न के 03 प्रकरण, ओपी मोहारा पुलिस द्वारा 22 प्रकरण में 6600/-रूपये समन शुल्क, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा 19 प्रकरण में 5700/-रूपये समन शुल्क लिया गया, थाना गैंदाटोला पुलिस द्वारा 05 प्रकरण में 1500/-रूपये समन शुल्क लिया गया, राजनांदगांव यातायात पुलिस द्वारा 879 प्रकरण में 2,57,900/-रूपये समन शुल्क जिसमें नंबर प्लेट पर 236 प्रकरण, प्रेशर हार्न पर 38 प्रकरणों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई आगे भी चुनाव आदर्श आचार संहिता के पालन में कार्यवाही जारी रहेगी।

विमल अग्रवाल✍डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!