जय राम????जय जोहार साथियों
बागनदी थाना 09/02/2024
????छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र की सीमा से लगे बागनदी थाना के सामने अज्ञात वाहन चालक द्वारा पुलिस के जवान को ठोकर मारकर निकल गया जिससे बागनदी में पदस्थ जवान शिवचरण मंडावी को गंभीर चोट आई, इलाज के लिए देवरी महाराष्ट्र ले जाते समय आधे बीच में ही जवान की मृत्यु हो गई।

????सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2.30 बजे अज्ञात वाहन डी.आई. तेज रफ्तार से चिचोला की ओर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी जिसे रात्रि गस्त में लगी पेट्रोलिंग गाड़ी ने रोकने का प्रयास किया। नहीं रोकने पर बागनदी थाने को सूचित किया , सूचना मिलते ही बागनदी थाना के तीन जवान थाने के सामने स्टॉपर लगाकर रोकने का प्रयास किए किंतु वाहन चालक ने पुलिस के जवान शिवचरण मंडावी को ठोकर मारकर निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जवान को 100 मीटर तक घसीटते हुए मरणासन्न अवस्था में छोड़ उक्त वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
????सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त वाहन में गौतस्करों द्वारा गौवंश को ले जाया जा रहा था।
बागनदी पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।
विमल अग्रवाल✍️संपादक
डीजी न्यूज डोंगरगढ़







