मुसरा-जुआं एवं नशे का उभरता केंद्र।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????डोंगरगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसरा के बाज़ार चौंक में दिन दहाड़े सजता है जुआं का फड़। शाम होते ही खुलेआम शराब भी बेची जा रही है।

????सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मुसरा के पंच के पुत्र द्वारा प्रतिदिन बाजार चौंक में खुलेआम जुआं खिलाया जाता है।
नाम नहीं छापने की शर्त पर गांव के ही बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि पंच पुत्र के द्वारा घर पर ही गांजा शराब की बिक्री की जाती है और दिन डूबते ही पंच पुत्र द्वारा बाजार चौंक में खुलेआम शराब बेची जाती है। जबकि पूर्व में उक्त युवक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही हुई थी।

????साथ ही कुछ पान ठेलों में भी गांजा बेचा जा रहा है।
????मुसरा के बाज़ार चौंक में खुलेआम जुआं की शिकायत डीजी न्यूज ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ से करने पर कार्यवाही का आश्वासन मिला।

????अब देखना है कि क्या शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देकर सख्त कार्यवाही करेगी या फिर गांव के युवाओं को नशा और जुआं की गिरफ्त में जाने देगी।
विमल अग्रवाल ✍️संपादक✍️
डीजी न्यूज ????डोंगरगढ़

3
1
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!