डोंगरगाँव-पुलिस की अभिनव पहल, अग्निवीर एवं आरक्षक भर्ती हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

????डोंगरगांव पुलिस की अभिनव पहल “प्रगति पथ” प्रदर्शक बनकर अग्निवीरों व आरक्षकों के अभ्यार्थीयों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण।
????डोंगरगांव पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी प्रशिक्षण से अब तक 42 अभ्यार्थी हो रहे हैं लाभांवित।

????प्रशिक्षण देकर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण युवा/युवतियों को भर्ती हेतु प्रोत्साहित करते हुये योग्य बनाना उद्देशय।

????थाना डोंगरगांव – दिनांक 23.02.2024 को राजनांदगाँव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाना डोंगरगांव के क्षेत्र के युवाओं को देश/राज्य के सुरक्षा में अपनी सहयोगिता देकर अपनी कर्तव्य निभाने हेतु शासन के द्वारा जारी “अग्निवीर” व “छ0ग0 जिला बल आरक्षक” भर्ती चयन प्रकिया में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र के युवाओं को देश के सेवा में लगाने हेतु डोंगरगांव पुलिस के द्वारा अभ्यार्थी भावी “अग्निवीर” व “छ0ग0 जिला बल आरक्षक” हेतु थाना डोंगरगांव के ग्राम कुमर्दा मैदान मे भर्ती प्रक्रिया में चयन हेतु हर वर्ग युवाओं/युवतियों को शारीरिक दक्षता (जैसे- दौड़, लंबी कुद, ऊंची कुद, गोला फेंक ) की तैयारी के साथ साथ लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु शिक्षा विभाग से पीटीआई का सहयोग लिया जा रहा है तथा लिखित परीक्षा हेतु व्याख्याता शिक्षकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। ईच्छुक युवक/युवति थाना डोंगरगांव पुलिस से संपर्क कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अब तक कुल 42 अभ्यार्थीयों कों प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लिखित परीक्षा के तैयारी हेतु प्रतियोगिता परीक्षा पुस्तकें नि:शुल्क प्रदाय की जायेगी। प्रशिक्षण मे वि0ख0 क्रिड़ाधिकारी (पीटीआई ढालसिंह साहू), प्रशिक्षक चैनसिंह रावटे (विशेष योगदान), पीटीआई उत्तम कुमार बारसागढ़े, श्यामलाल साहू, शेख आबिद कुरैशी, अखिलेश खरे, सुश्री फुलेता कोर्राम एवं थाना डोंगरगांव पुलिस स्टॉफ आरक्षक कौशल सुधाकर, आशाराम ध्रुव, सत्येन्द्र डाहिरे, धर्मेन्द्र मांडले, राकेश कुमार साहू, सहित अंसारी का विशेष योगदान रहा।

विमल अग्रवाल✍संपादक

डी.जी.न्यूज़ डोंगरगढ़

 

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!