राजनांदगांव–”पुलिस केस में फंसा है आपका बच्चा’’ कहकर कर रहें हैं ठगी।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों
जिला राजनांदगांव 02/05/2024

????अलर्ट

????”पुलिस केस में फंसा है आपका बच्चा’’ कहकर कर रहें हैं ठगी।

????बच्चे के रोने/कराहने की झूठी आवाज सुनाकर करते हैं ठगी।

????साइबर ठग फर्जी पुलिस बनकर (आपका बच्चा रेप केस/ड्रगकेस/ठगी केस/ऐक्सीडेंट हो गया है, पुलिस कब्जे में है गिरफ्तारी से बचाने के लिए रूपयों का मांगकर कर रहें हैं ठगी।

 

????ठगी का तरीका वारदात :- साइबर ठगों द्वारा लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाये जाते रहें हैं। इसी क्रम में अब साइबर ठग अभिभावकों को फोन करके बताते हैं कि हम पुलिस वाले बोल रहें हैं आपके रिस्तेदार विशेषकर (बेटा/बेटी) को रेप केस/ड्रग सप्लाई केस/ठगी केस/ऐक्सीडेंट हो गया है जो वर्तमान में थाने में बंदी बनाये जाने की फर्जी बात करते है और अभिभावकों द्वारा बच्चे से बात कराओ कहने पर बच्चे का रोने/कराहने की फेक ऑडियो रिकार्ड सुनाते हैं। अभिभावक से उनके बच्चे को छोड़ने के बदले पैसे की मांग करते हैं और धमकाते रहते हैं, फोन काटने का मौका नहीं देते जिससे अभिभावक घबराकर तत्काल सायबर ठगों को उनके बताये यू.पी.आई. आई.डी. पर रूपये ट्रांसफर कर देते हैं।

ठगी से बचने के माध्यम/क्या करें:-

????ऐसे कॉल से घबराऐ नहीं

????फोन काल कट करके सबसे पहले रिश्तेदार या बच्चों के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर उनका सुरक्षित होना सुनिश्चित करें।
????अपने रिश्तेदार/बच्चों से विडियों कॉल कर तस्दीक कर लें।
????नजदीकी थाने से संपर्क करें।
????जल्दबाजी में कोई भी अमाउंट/राशि ट्रांसफर न करें।

????फ्राड हो जाने के बाद क्या करें:-
????नजदीकी थाने/सायबर सेल में संपर्क करें।
????1930 cyber crime helpline/cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

विमल अग्रवाल

संपादक-डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

2
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!