जय राम????जय जोहार साथियों
????डोंगरगढ़ की जीवन रेखा माना जाने वाला पनियाजोब जलाशय से मात्र 15–20 दिन तक ही हो पाएगी जलापूर्ति।
????जल संसाधन विभाग के उप अभियंता असद सिद्दीकी ने डीजी न्यूज़ से चर्चा में बताया की डोंगरगढ़ को पेयजल आपूर्ति हेतु पनियाजोब जलाशय में लगभग 30 दिन का पानी ही शेष है जो कि 14 जून तक जलाशय पूर्णतः खाली हो जाएगा।

????जलाशय का पूर्ण जल भराव 7.05 मीटर घन मीटर होता है जबकि 2 मई की स्थिति में मात्र 0.512 मीटर घन मीटर पानी है और डोंगरगढ़ शहर को प्रतिदिन 0.0027 मीटर घन मीटर पानी की सप्लाई की जाती है। उस हिसाब से लगभग 30 दिन ही पेयजल आपूर्ति की जा सकती है।
????सिद्दीकी ने बताया कि ऐसी स्थिति बांध के गेट में खराबी के चलते उत्पन्न हुई है और गेट का मरम्मत कार्य बांध के खाली हुए बिना संभव नहीं है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस बारे में नगर पालिका को अवगत कराते हुए वैकल्पिक व्यवस्था हेतु बता दिया गया है।
????विदित हो कि नवरात्रि के समय भी शहर में 4 दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित थी। अस्थाई मरमम्त के बाद पुनः पेयजल की सप्लाई की जा रही है।
????आज 8 मई को डीजी न्यूज़ की टीम ने पनियाजोब बांध का निरीक्षण किया तो वस्तुस्थिति सामने आई की जलाशय में बमुश्किल 6 फिट पानी शेष है जो कि आगामी 15 से 20 दिन ही शहर की प्यास बुझा पाएगा।

????डीजी न्यूज़ ने नगर पालिका डोंगरगढ़ के पेयजल विभाग के प्रभारी अकील खान से बात की तो उन्होंने बताया की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राऊरकसा एनीकट से नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि राऊरकसा एनीकट के पंप हाउस की मोटर खराब है जिसे शीघ्र सुधार लिया जाएगा।
????अब देखना यह है कि क्या पनियाजोब जलाशय के खाली होने से पूर्व नगरपालिका द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा या फिर भरी गर्मी में आम जनता को पानी के लिए त्राहिमाम करना पड़ेगा।
विमल अग्रवाल
संपादक– डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़







