डोंगरगढ़–धर्मनगरी में त्रिनेत्र योजना के तहत जनसहयोग से लगाया जाएगा सीसीटीवी कैमरा और ट्रैफिक????सिग्नल।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1,"addons":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जय राम????जय जोहार साथियों

जिला–राजनांदगांव 06/07/2024

????कलेक्टर एवं एस.पी. राजनांदगांव द्वारा डोंगरगढ़ के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों, की बैठक कर उन्हें नये तीन कानून की जानकारी दी साथ ही राजनांदगांव शहर के तर्ज पर डोंगरगढ़ में भी त्रिनेत्र योजना के तहत् सी.सी.टी.व्ही कैमरा एवं ट्रेफिक सिग्नल लगाने प्रेरित कर उनसे सहयोग हेतु किया गया अपील।

????कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एस.पी. मोहित गर्ग द्वारा डोंगरगढ़ में आयोजित बैठक में त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया।

????डोंगरगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध रोकने हेतु शहर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा की आवश्यकता हेतु समझाइश देते हुए बताया कि सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के माध्यम से पब्लिक एनाउन्समेंट सिस्टम लगने पर सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम से ही संदेश प्रसारित करना संभव होगा।

????त्रिनेत्र योजना अंतर्गत शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों एवं आमजन के पहल व सहयोग से डोंगरगढ़ शहर में लगाया जायेगा सी.सी.टी.व्ही. कैमरा जिसकी मदद् से वाहनों की पहचान और नम्बर प्लेट भी होगा डिटेक्ट।

????डोंगरगढ़ शहर दर्शनीय स्थल होने के कारण ज्यादातर शहर में भीड़ होती है जिसके नियंत्रण हेतु ट्रेफिक सिग्नल के महत्व के बारे में बताया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने हेतु शहर के मुख्य चौंक-चौराहों में लगाया जायेगा ट्रैफिक सिग्नल।

????आज दिनांक 06.07.2024 को कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा डोंगरगढ़ के व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक कर उन्हें नये तीन कानून की जानकारी दी साथ ही राजनांदगांव शहर के तर्ज पर डोंगरगढ़ में भी त्रिनेत्र योजना के तहत् सी.सी.टी.व्ही कैमरा एवं ट्रेफिक सिग्नल लगाने के संबंध में बताया गया कि इससे आम जनता को फायदा है और अपराध डिटेक्सन, रोकथाम में इसकी अहम भूमिका है साथ ही नये कानून में साक्ष्य के रूप में भी इसका महत्व है। कलेक्टर एवं एस.पी. राजनांदगांव द्वारा डोंगरगढ़ में उपस्थित व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों को त्रिनेत्र योजना के संबंध में विस्तार से बताया गया और डोंगरगढ़ शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु शहर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा की आवश्यकता के बारे में समझाईश दी गई। डोंगरगढ़ में मेला के दौरान गुम बालक बालिकाओं एवं भीड़ नियंत्रण हेतु सी.सी.टी.व्ही. कैमरा में लगे पब्लिक एनाउन्समेंट सिस्टम के माध्यम से संदेश प्रसारित कर लोगों को होने वाले लाभ के बारे में बताया। त्रिनेत्र योजना अंतर्गत शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों एवं आमजन के पहल व सहयोग से डोंगरगढ़ शहर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाये जाने की पहल करने हेतु अपील किया गया। सी.सी.टी.व्ही कैमरा की मदद् से वाहनों का किया जा सकेगा पहचान और नम्बर प्लेट भी होगा डिटेक्ट अपराध करके फरार होने वाले अपराधियों को भी पकड़ने में पुलिस को मिलेगा सहयोग और अपराध रोकने में सफलता की संख्या बढ़ेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से चलाने हेतु शहर के मुख्य चौक-चौराहों में ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता पर जोर दिया गया। त्रिनेत्र प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया कि यह बिना किसी शासकीय मद के केवल जन सहयोग से डोंगरगढ़ शहर में भी राजनांदगांव शहर के तर्ज पर सी.सी.टी.व्ही कैमरा एवं ट्रैफिक सिग्नल लगाया जा सकता है इसके लिए उन्हें प्रेरित किया गया और जनसहयोग हेतु अपील किया गया। जिसपर कुछ प्रबुद्धजन, विभिन्न वर्ग के गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी त्रिनेत्र योजना की कार्ययोजना से प्रभावित होकर सहयोग प्रदान करने हेतु हामी भरी।

????इस अवसर पर कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के साथ अपर कलेक्टर सी.एल.मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंद्ररा नवीन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ खेमलाल वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आशीष कुंजाम, तहसीलदार डोंगरगढ़ मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार डोंगरढ़ विजय कुमार साहू द्वारा बैठक में उपस्थित डोंगरगढ़ अनुविभाग व शहर के व्यापारीगण, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण व आमजन को डोंगरगढ़ को सुरक्षित रखने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सी.सी.टी.व्ही. कैमरा और ट्रेफिक सिग्नल लगाने हेतु त्रिनेत्र योजना में सहभागी बनने और सब को बढ़-चढ़ कर सहयोग करने हेतु अपील किया गया।

डीजी न्यूज़ डोंगरगढ़

संपादक–विमल अग्रवाल

1
0
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!